प्रदेश की खुशहाली के लिए पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे सिहोर के सिद्ध गणेश मंदिर
0 महापौर ,सभापति प्रवक्ता व समर्थक रहे पूजा में शामिल

कोरबा,कोरबा के पूर्व विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ सिद्ध गणेश मंदिर सिहोर पहुंचे और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्री अग्रवाल कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कार्यालय मंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश अग्रवाल के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में भोपाल गए हुए हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज भोपाल से 38 किमी दूर सिहोर पहुंचे। सिहोर से 3 किमी दूर गोपालपुर में भगवान श्री गणेश की पौराणिक मंदिर है,जहां पर श्री अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की और कोरबा सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
सिद्ध गणेश मंदिर उ-पश्चिम दिशा में गोपालपुर गांव में स्थापित है, गणेश मंदिर जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर है। पौराणिक कथा के अनुसार, यह उज्जैन के विक्रमादित्य के समय का है और मराठा पेशवा बाजीराव के द्वारा नवीनीकृत किया गया है। प्रत्येक बुधवार, बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन को आते हैं, गणेश चतुर्थी त्यौहार भी यहां लोकप्रिय है।




