कोरबा

पेड़ से गिरने से महिला की मौत बाल मानस मंदिर स्कूल  में कार्यरत थी महिला

बेल पत्तल तोड़ते समय हुआ हादसा , सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा , सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में रहने वाली एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती में हरबाई यादव निवास करती  थी  वह  बाल मानस मंदिर में बाई के रूप में पिछले कई वर्षों से काम करते आ रही थी  आज हरबाई निर्धारित समय पर स्कूल पहुंची और स्कूल में  बेल पत्ता तोड़ने के लिए बेल पेड़ पर चढ़ी थी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई घटना में उसे गंभीर चोटें आई थी आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा उपचार हेतु कोसाबाड़ी  स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान हरबाई ने दम तोड़ दिया सवाल यह है की बेल पत्ता तोड़ने के लिए किसने बोला यह जांच का विषय है फिलहाल शव का  पीएम के लिए स्थानीय चीरघर भेज दिया है

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button