छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री भगत के करीबी व्यवसायी ने की खुदकुशी,जांच कर रही पुलिस

सरगुजा छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य रहे सुरेश अग्रवाल ने फांसी लगा ली है. सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खास थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के बेंसमेट में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है.
जानकारी के अनुसार नगर के सेठ बसंत लाल गली निवासी सुरेश अग्रवाल (64 वर्ष) के पुत्र मुकेश गोयल से मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को 7 बजे जब वह सो कर उठा तो मां दयावती ने पिता के दिखाई नहीं देने की बात कही, तब मुकेश ने आसपास खोजबीन की तो घर के नीचे तल के एक कमरे में पंखा लगाने वाले हुक में साड़ी के सहारे पिता को लटके पाया।
मुकेश ने तुरंत आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी, उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button