कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

कोरबा,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सत्य और समानता के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानव जीवन के लिए पथ प्रदर्शक है । त्याग और तप को अपना जीवन समर्पित करते हुए विश्व समुदाय को सदैव करूणा और शांति के लिए प्रेरित करते रहे हैं ।
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में आगे कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन, विचार, वचन और कर्म का संगम है । भगवान बुद्ध की जयंती पर्व पर कोरबावासियांे को मेरी हार्दिक शुभकामनाओं सहित भगवान बुद्ध के कृपा से कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्ध तथा दीर्घायु होने की कामना करता हूं ।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button