कोरबा
पूर्व पार्षद पालूराम राम साहू ने रंग-पंचमी पर्व पर वार्ड व जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा ,जिले में रंग-पंचमी के उल्लासमय पर्व पर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 37 के पूर्व पार्षद पालूराम राम साहू ने वार्ड एवं शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा की “यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और आपसी सद्भावना के रंग भर दे।”
पूर्व पार्षद पालूराम साहू ने सभी से आग्रह किया कि वे इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए इस त्यौहार का आनंद लें।






