कोरबा

पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह ,लगी रही लोगों की भीड़

कोरबा, जिले भर में होली की धूम रही। पिछले वर्ष की तरह ही पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर होली का रंग घंटों तक जमा रहा। सुबह 08 बजे से ही जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर होली की बधाई देने वाले कोरबावासियों का तांता लगा रहा। जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं समर्थक अपने प्रियनेता को बधाई देने पहुंचे थे। रंग गुलाल-अबीर से जयसिंह का निवास स्थान रंगा हुआ था। उन्होंने उपस्थितजनों को होली की बधाई दी और यहां पहुंचने वाले सभी लोगों को प्रेम का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। मीडिया से चर्चा करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि होली सभी के दिलों मेंंंंंं सदभाव और एकता भर देने वाला त्यौहार है। हम इस दिन द्वेष, कलह, दम्भ को मिटाकर समाज में सद्भाव और प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। बुराई को छोड़कर अच्छाई को अपनाने का दिन है होली। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियों का रंग भरा रहे- इसकी कामना की।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button