कोरबा

शोक समाचार : पत्रकार राजेश कुमार को पितृ शोक


कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक अखबार पत्रिका के ब्यूरो प्रमुख राजेश कुमार के पिता मदन मोहन उम्र 66 वर्ष का आज सुबह निधन हो गया। मानिकपुर निवासी स्वर्गीय मदन मोहन सेवानिवृत एसईसीएल कर्मी थे। वे कुछ पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जहां से परिजन उनके पाथिर्व देह को लेकर गृह ग्राम बसंतपुर जिला सिवान बिहार रवाना हो गए। जहां कल मंगलवार 10 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे पत्रिका ब्यूरो प्रमुख राजेश कुमार समेत मिथलेश कुमार, सैलेश एवं अखिलेश (गब्बर) के पिता थे।
कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने स्वर्गीय मदन मोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button