कोरबा

पत्नी की पिटाई करने वाला पति के खिलाफ अपराध दर्ज


कोरबा,जिले के करतला थाना क्षेत्र ग्राम नवाडीह में पत्नी के बिना बताये घर से बाहर जाने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। यहां रहने वाली ग्रामीण महिला ने करतला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।
        प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि वह गांव के समीप ही जंगल में मशरूम लेने गई थी। दोपहर में घर लौटने पर बिना बताये घर से बाहर जाने की बात कहकर पति ने उसके साथ मारपीट की। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में मारपीट के कथित आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button