निर्धारित मापदंडों का पालन किए बगैर दौड़ रही रोगी-वाहन
0 स्वास्थ्य व परिवहन विभाग नहीं है गंभीर
कोरबा, जिले में मरीजों की सुविधा के लिए संचालित अधिकांश निजी एम्बुलेंस में निर्धारित माप दंड के अनुसार सुविधाएं नहीं हैं। मगर जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इनमें से कई रोगी-वाहन में जरूरी उपकरण, रिफ्लेक्टर, सीज फायर व अन्य खामियां है। ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा कोइ कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। निर्धारित मापदंड की अनदेखी करते हुए अधिकांश रोगी-वाहन चल रहे हैं।
0 एआईएस-125 के तहत मापदण्ड आवश्यक
रोगी-वाहन के रूप में चलने वाली गाड़ियों में एआइएस-125 का अनुपालन अनिवार्य है। साथ ही मानक अनुसार शासन स्तर की निर्धारित सुविधाएं होनी चाहिए। परिवहन विभाग को इसे लेकर शिकायतें भी समय-समय पर मिलती है मगर रोगी-वाहन की जांच कभी-कभार ही होती है।
0 टैक्स में मिलती है विशेष छूट
रोगी-वाहन के रूप में वाहन का उपयोग करने पर पंजीयन आसानी से होता है। इसके अलावा परिवहन विभाग की ओर से टैक्स में भी छूट दी जाती है। इसमें प्रत्येक सीट के हिसाब से हर तीन महीने में लिया जाने वाला टैक्स कम पड़ता है।



