कोरबा
धान खरीदी केंद्र चचिया में दिखा हाथी, कर्मचारी दहशत में

कोरबा , जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथी की आमद से डर और दहशत का माहौल व्याप्त हैं। हाथी के आने की खबर सुन धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी दहशत में दिखे। उपस्थित कर्मचारीयो द्वारा हाथी को खदेड़ कर धान बचाने का प्रयास किया गया।
हाथी के आक्रामक हो जाने से किसी बड़ी घटना के घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता था, ये पहली बार नहीं है की यहां हाथी आए है, यहां हाथी कभी भी पहुंच जाते है, और केन्द्र में घुसकर धान खा के चले जाते है, इस मामले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।




