दीपका क्षेत्र में चोरों का आतंक चोरों ने पान मसाला व गैरेज को बनाया निशाना

कोरबा , शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक बढ़ते जा रहा हैं लगातार चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है बीती रात प्रगतिनगर शाॅपिंग काॅम्पलेक्स में अज्ञात चोरों ने पान मसाल की दो दुकानों और गैराज में धावा बोलकर हजारों का माल पार कर दिया। घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है
जानकारी के अनुसार बीती रात प्रगतिनगर शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में चोरों ने पान मसाला की दो दुकानों के साथ ही एक गैराज का ताला तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदारों ने बताया,कि चोरों ने दुकान में मौजूद पान मसाला के पूरे सामान को पार कर दिया है वहीं गैराज से पांच बैटरियों की चोरी कर ली है। दीपिका क्षेत्र में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग गस्त कर रही है इसके बावजूद चोर गिरोह ने घटना को अंजाम दिया कुछ दिन पूर्व पुलिस ने व्यापारियों को अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की हिदायत दी थी लेकिन व्यापारियों ने कैमरा नहीं लगवाया इसी का फायदा चोर गिरोह के सदस्य द्वारा उठाया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है




