कोरबा
दहेज लोभियों के खिलाफएफआईआर दर्ज

कोरबा ,कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता के आरोप पर दहेज में कार नहीं देने पर पति, सास सहित तीन लोगों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पोड़ी-बाहार निवासी का विवाह चार दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज से बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। युवती ने शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज के नाम पर सास, पति व देवर पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद सास उसे परेशान करने गली। पति को इसकी जानकारी देने पर उसने भी गाली-गलौज की। साथ ही शादी के दौरान दहेज में पांच लाख रुपए या फिर कार देने की बात को लेकर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पति, सास व देवर पर केस दर्ज किया है।






