कोरबा

त्योहार से पहले कॉलेज छात्र से लूटपाट

0 कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस को बड़ी चुनौती

प्रार्थी मो.पिरूद्दीन अंसारी पिता मो. निजामुद्दीन अंसारी 26 वर्ष इन्द्रा नगर बांकीमोंगरा में रहता है और ज्योतिभूषण प्रताप लॉ कालेज कोरबा में द्वितिय वर्ष में पढाई कर रहा है। घटना दिनांक 26.10.2024 को दोपहर 03- 04 बजे के बीच कालेज से छुट्टी होने पर सोनालिया चौक अग्रसेन चौक होते हुए अपने घर जा रहा था कि फोन आने से रुक कर बात कर रहा था। उसी समय वहां दो मोटरसाइकिल में सवार 03 से 04 लोग आये जो नशे में थे तथा डरा धमका गाली गलौच कर उसका फोन रियलमी 09 प्रो जिसमें सिम है तथा पाकिट से 3000 रूपये को लूटकर गाली गलौच करते धमकाते हुए अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 ए सी 8790 से भाग निकले। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी12 AC 8790 में सवार तीन-चार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 309(6)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button