कोरबा
तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को लिया चपेट में एक की मौत, दूसरी घायल
0 कोरबा-चाम्पा मार्ग में हुआ हादसा
कोरबा, कोरबा-चाम्पा रोड में बरपाली के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला शहीदन बेगम पति शाबिर खान उम्र 45 वर्ष निवासी आई टी आई रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला सुनीता को हल्की चोंट लगी है। उरगा पुलिस मौके पर पहुँच गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। महिलाएं चाम्पा से कोरबा की ओर जा रही थी जिसे ट्रेलर ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे एक महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया है।




