ड्रीम इंडिया स्कूल में मनाया गया छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवसछात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कोरबा, कोसाबाड़ी पीजी कॉलेज के सामने संचालित ड्रीम इंडिया स्कूल में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के राजकीय गीत से हुई, जिसे विद्यार्थियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना, इतिहास, संस्कृति और गौरव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। स्कूल में फैंसी ड्रेस ,छत्तीसगढ़ी नित्य की प्रस्तुति दी इसके साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर लाए थे जो छत्तीसगढ़ी परंपरा को दर्शा रहा था बच्चों ने किसान और छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में सुंदर सज्जा की, तथा उनकी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्ध परंपरा का सम्मान किया। विद्यालय परिसर “जय जोहार छत्तीसगढ़” के नारों से गूंज उठा।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की एकता, मेहनत, भाषा, और संस्कृति पर आधारित प्रेरणादायक भाषण दिए, जिनमें राज्य की महानता और भविष्य के निर्माण का संदेश निहित था। कार्यक्रम के अंत में पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के प्राचार्य मिनाक्षी जlयसवाल, प्रभारी प्राचार्या सुनीता केवट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुमित सक्सेना सहित अन्य शिक्षिका व छात्राएं उपस्थित थे
















