कोरबा

ड्रीम इंडिया स्कूल में मनाया गया सावन उत्सव ,स्कूली बच्चों के माताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

रैंप वॉक करते हुए महिलाएं


कोरबा, कोसाबाड़ी मार्ग पर पीजी कॉलेज के सामने स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में 5 अगस्त को सावन उत्सव का आयोजन मस्ती और उल्लास के साथ किया गया। माताएं हरे रंग की पोशाक में आए और मंच पर प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित थे। शिक्षिकाएं पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे।
स्कूल के शिक्षिकाएं एवं माताएं उत्साहपूर्वक ” सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जो बरबस ही सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था । इसके अलावा स्कूल में हाउजी, बैलून , वाद-विवाद क्वेश्चन आंसर और रैंप वॉक कार्यक्रम आयोजित हुआ विद्यालय की प्राचार्या डा० श्वेता पाठक ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में आज हम अपनी परम्पराओं और संस्कृति को पीछे छोड़ने के बजाय अगर साथ लेकर चले तो ज्यादा बेहतर होगा और विद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रायोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि हम बच्चों को अपनी गौरवशाली परम्परा तथा संस्कृति से समय-समय पर परिचित कराते रहें ताकि उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बना सकें । उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और माता-पिता को भी अपने बच्चों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षिका संध्या महंत , दीक्षा शर्मा, परवीन, रूपा शर्मा, प्रियंका नेटी, एलकेजी की क्लास टीचर स्वाति अग्रवाल उपस्थित थे |

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button