कोरबा

ड्राइ डे पर बेच रहा था शराब 40 पाव के साथ गिरफ्तार

कोरबा ,सर्वमंगला नगर के पास मंगलवार को ड्राई डे पर अवैध रूप सेशराब बेच रहे एक आरोपी को पुलिसटीम ने पकड़ा। उसके पास से 40 पाव शराब जब्त किया गया। गिरफ्तारकरके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजदिया गया। मंगलवार को ड्राई डे पर शराबबिक्री प्रतिबंधित थी। इस दौरानअवैध रूप से शराब की बिक्री न होइसके लिए एसपी जितेंद्र शुक्ला नेसभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशदिया था।
जिसके तहत प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में मुखबिर सक्रियकिए थे। कुसमुंडा थाना के सर्वमंगलाचौकी अंतर्गत सर्वमंगला नगर में एकव्यक्ति के मछली दुकान के पासअवैध रूप से शराब बेचने की सूचनापुलिस को मिली। पुलिस टीम नेघेराबंदी करके मौके पर दबिश दी। जहां सर्वमंनगर के उड़िया बस्ती कासानगी मुण्डा अवैध रूप से शराबबेचते पकड़ा गया। खोजबीन करने परछिपाकर रखा गया 40 पाव शराब सेभरा थैला जब्त किया गया। मामले में आबकारी एक्ट की कार्रवाई करते हुएउसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसेकटघोरा कोर्ट में पेश किया। जहां सेन्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button