कोरबा

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


0 दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप

0 जम्मू-कश्मीर से आया था भाई की शादी में

कोरबा, जिले में चोरी के एक मामले में लगभग डेढ़ साल से फरार चल रहे एक कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित आरोपी एम.पी. नगर अटल आवास का निवासी बताया जा रहा हैं। आरोप हैं की उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पंडित रविशंकर शुक्ल में सरिया चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
        चोरी की वारदात के दो कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी  फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार वह अपने भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आया था। भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आना आरोपी को महंगा पड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।
        मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि चोरी के मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबीर से जानकारी मिली कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ है। इस दौरान उसे पकड़ा गया और आगे कार्यवाही जारी हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button