डिप्टी सीएम के पद पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
रायपुर,कांग्रेस दो डिप्टी सीएम के पद को अमान्य बता रही है.छत्तीसगढ़ नहीं बीजेपी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी इसी फार्मूले का इस्तेमाल किया है.और दो डिप्टी सीएम बनाये हैं. लेकिन अब इस पर कांग्रेस सवाल उठा रही है.
प्रदेश के दिग्गज आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है. उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. तीनों दिग्गजों ने 13 दिसंबर को शपथ लिया है. इसपर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि डिप्टी सीएम का पद मान्य नहीं है. इसके साथ उन्होंने ये भी दावा किया है कि दोनों डिप्टी सीएम ने मंत्री पद का शपथ भी नहीं लिया है तो उनके कार्यों को भी असंवैधानिक माना जाए.
अकबर ने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान यह है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेगा लेकिन किसी राज्य के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी. संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है.ऐसी शपथ विधि की दृष्टि में शून्य है. संविधान की तृतीय अनुसूची में पद व गोपनीयता की शपथ का स्पष्ट प्रारूप है.




