कोरबा

डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस पर महा लागिंग डे का हुआ आयोजन


0 एक दिन में चौदह करोड़ का हुआ व्यवसाय

0 अच्छा व्यवसाय करने वालों को किया गया पुरस्कृत
कोरबा,डाक जीवन बीमा के स्थापना दिवस पर सहायक डाक अधीक्षक कोरबा के अंतर्गत चांपा में डाक जीवन बीमा के महा लागिंग डे पर डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन पर निदेशक डाक सेवाएं छग परिमंडल रायपुर की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री ने अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि डाक विभाग के कर्मचारियों में किसी लक्ष्य की पूर्ति के आप में क्षमता है। किसी भी लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक चार्ट होनी चाहिये कि मुझे इस लक्ष्य को किस तरह प्राप्त करना है। डाक विभाग में अनेक योजनाएं है जिससे आपको लक्ष्य की पूर्ति होने में समय नहीं लगेगा। आपके पास अपने उत्थान करने की योजना है। आपके पास सारे प्रोडक्ट है। इसको अपना बिजनेस बनाना है, तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। कई कर्मचारी अच्छे से व्यवसाय प्राप्त कर रहे है। डाक घर भरोसा विभाग है किसी के रुपये को लेकर नहीं भागेगी जबकि कई कंपनी भाग चुकी है। उन्होंने बताया कि आप अपने लक्ष्य की पूर्ति के सुंदर ड्राइंग बनाकर आप अपने ऑफिस में रखें। आपके पास आगे बढ़ने के लिए पूरा समय है।
डाक अधीक्षक बिलासपुर विनय कुमार प्रसाद ने कहा कि खुद की मेहनत से आप आगे बढ़ सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक एवं मिलन सार होना जरूरी है। आप अपने गांव के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से हमेशा मिलकर लगातार संपर्क से आप अच्छे व्यवसाय प्राप्त कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर चांपा ने कहा कि लोगों को ऑफिस से बाहर निकल कर योजनाओं को बताने से व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। विभाग चार इंश्योरेंस कंपनी के साथ कार्य कर रहा है। किसी की घटना दुर्घटनाओं में तत्काल सहायता मिलती है। विभाग पचास लाख तक की दुर्घटना बीमा करती है। दोपहिया चार पहिया वाहन मालिकों से इस व्यवसाय के बारे में बताते हुए अधिक व्यवसाय प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर अच्छा व्यवसाय करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इनमें साहेब दास महंत भैसमा, संजीव उरांव चोरिया, विश्वजीत कात्रेनगर, विकास कुमार यादव बेहरचुंवा, भूपेंद्र कुमार जर्वे, भुनेश्वरी कंवर सोहागपुर, पुनीता सिदार किरारी नरियरा, डाक अधीदर्शक में विक्रम सिंह, रघुनाथ डडसेना शामिल हैं। इस अवसर पर आईबीपीआई चांपा ब्रांच भरतवार वारिलियानी सहित शाखा डाकपाल, सहायक डाकपाल, जीडीएस कर्मचारी, चांपा डाकघरों के कर्मचारी एवं कोरबा, चांपा, बाराद्वार, भैसमा आदि क्षेत्रों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button