कोरबा
ट्रेलर चालक के पेशी में जाते ही चोरो ने ट्रेलर से किया डीजल पार
कोरबा , कोरबा जिलान्तर्गत पाली क्षेत्र पेट्रोल पंप में ट्रेलर चालक ट्रेलर खड़ी कर पेशी के लिये ग्राम करतला चला गया। बताया जा रहा हैं की इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने ट्रेलर से लगभग 350 लीटर डीजल की चोरी कर ली। चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पता-साजी प्रारंभ कर दी हैं।




