जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक में मनाया जायेगा गांधी जयंती

कोरबा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादूर शास्त्री जी की 119वीं जयंती समारोह प्रातः 09 बजे गांधी चौक में मनाया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो, जीवनी, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रहित में योगदान से संबंधित विचार, गोष्ठियां का भी आयोजन रखा गया हैं। इसमें क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों व पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा धार्मिक सहिष्णुता एवं राष्ट्रीय एकता का शपथ, सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर गांधी जी एवं शास्त्री जी की विचारधारा एवं आदर्श से युवा पीढ़ी एवं आमजनों को अवगत कराया जायेगा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, जनप्रतिनिधिगण, पूर्व जनप्रतिनिधिगण, जोन, वार्ड एवं बुथ कमेटी के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आग्रह किया है।






















