कोरबा

जमनीपाली क्षेत्र के श्रमिक बस्तियों में समस्याओं का अंबार – लखन देवांगन

कोरबा ,श्रमिक बस्तियों में विभिन्न समस्याओं का अंबार लगा हुआ है पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने जमनीपाली क्षेत्र के इंदिरा नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं कुमगरी में जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान उक्त बातें कहीं। जनसंपर्क पर निकले भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा जनसंपर्क के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को देखने को मिल रही है जगह-जगह विभिन्न समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सीसी रोड के लिए क्षेत्र की जनता लाले पड़ गई है कहीं बिजली की समस्या तो कहीं स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था का आलम है। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन को अवगत कराया। इस दौरान श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठे वादा करती है चुनाव के समय लोक लुभावने प्रलोभन देती है और फिर जनता से किया हुआ वादा को भूल जाती है। और कोरबा में बदलाव चाहती है। आप सभी भाजपा को एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें निश्चित तौर पर श्रमिक बस्ती ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र का तेजी के साथ विकास कार्य से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी जनसंपर्क में उपस्थित थे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button