कोरबा

छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला: जलपरी आकाश झूला, बना मनोरंजन और आकर्षक का केंद्र, लोग उठा रहे हैं लुप्त

कोरबा,महाराणा प्रताप चौक बुधवारी बाजार में डिज्नीलैंड मेला शहर व जिलेवासियों के लिए रोमांच और मनोरंजन के साथ आकर्षण का केंद्र बन गया है। मनोरंजन के आधुनिक शानदार झूलों के साथ साथ मेले में गुणवत्तापूर्ण हर रेंज में उपलब्ध सामग्रियां जिलेवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
मेला में बच्चों व परिजनों के साथ पहुंच रहे लोगों को जलपरी का रोमांच,खेलों का मनोरंजन,स्वादिष्ट व्यंजन लुभा रहे हैं। आकाश झूला कई झूले बच्चों से लेकर बूढ़े तक को आकर्षित कर रहे हैं। खरीदारी के लिए हर वेरायटी उपलब्ध है जहां न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष और बच्चे भी मनपसन्द के सामान खरीद रहे हैं।
आयोजक कुलदीप ताम्रकार ने बताया कि इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी डिजनीलैंड मेला भव्य तरीके से लगाया गया है। मौसम से संबंधित समस्याओं के बाद भी बेहतर व्यवस्था यहां आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। मेला का मुख्य आकर्षण हाइड्रोलिक झूला, ब्रेक डांस झूला, मिकी माउस, जलपरी, आकाश झूला,ड्रैगन ट्रेन, छोटा-बड़ा झूला है। खरीदारी के लिए कालीन, महिलाओं के लिए जूता चप्पल, फेमस अचार, ज्वेलरी व वुडन फर्नीचर के आलावा कई आइटम के साथ स्टॉल लगा है। मेला शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक अयोजित हो रहा है और हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजक है। आयोजक कुलदीप वस्त्रकार ने शहर व जिलावासियों से सपरिवार, अपने मित्रों, नाते-रिश्तेदारों के साथ आकर छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला का लुत्फ उठाने की गुजारिश की है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button