चोरी की बिजली से रोशन हो रहे गणेश पण्डाल
0 जिला मुख्यालय में मात्र कुछ समितियों ने लिया अस्थाई कनेक्शन
कोरबा, शहर के अधिकांश गणेश पंडाल चोरी की बिजली से रोशन हो रहे है। शहर के 50-80 पंडालों में से महज कुछ पंडालों में अस्थाई कनेक्शन के लिए गणेशोत्सव समिति के द्वारा आवेदन किया गया है। ऐसे में बिजली विभाग को पूजा के लिए बने पंडालों से हजारों रूपए का नुकसान हो रहा है।
जिले में गणेशोत्सव की धूम है, वही शहर के मेन रोड सहित गली मोहल्लों में गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। बच्चों ने भी समिति बनाकर गणेश मूर्ति स्थापित की है, तो वहीं बड़े भी गणेशोत्सव के रंग में रंगे हैं। उत्सव की धूम में पंडालों में चाइना लाइट सहित अन्य बल्बों से रोशनी की गई है। जिला मुख्यालय के गणेश पंडाल लाइटों से जगमगा रहे हैं। शहर में गणेश मूर्ति स्थापित पंडाल चोरी की बिजली से रोशन हो रहे हैं। वहीं साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। विद्युत विभाग के नियमानुसार सभी निजी व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अस्थाई रूप से कनेक्शन दिया जाता है। लेकिन शहर में अधिकांश पंडालों के किनारे लगे बिजली खंभों से हुकिंग कर बिजली चोरी की जा रही है। शहर में 50से 80 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, लेकिन नगर के महज कुछ पंडालून ने ही कनेक्शन लिया है जबकि अन्य समितियों द्वारा धड़ल्ले से बिजली चोरी कर पंडालों को सजाया गया है। ऐसे में बिजली विभाग को हजारों रूपए की क्षति हो रही है।
0 मनमाने ढंग से की जाती है चंदा वसूली
गणेशोत्सव समिति द्वारा बेखौप बिजली चोरी की जा रही है। वहीं समितियों द्वारा पंडाल के खर्चों के लिए मनमाने ढंग से हजारों रूपए की चंदा वसूली की जाती है। लेकिन समिति द्वारा बिजली के लिए अस्थाई कनेक्शन तक नहीं लिया जाता। विभाग की उदासीनता के चलते पंडालों के किनारे लगे खंभों में हुकिंग कर बिजली चोरी की जा रही है।
0 ग्रामीण क्षेत्रों में भी यहीं हाल
ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह गणेश स्थापना की गई है। यहां भी चोरी की बिजली से पण्डालों को सजाया गया है। रात भर रंग बिरंगे झालरों के साथ बल्ब जलते हैं। इससे बिजली की अधिक खपत हो रही है, मगर इन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। गणेशोत्सव के लिए चंदा से हजारों रूपए जुटाया जाता है। टेंट, प्रतिमा आदि पर राशि खर्च की जाती है, तो आखिर पण्डाल को रोशन करने के लिए उपयोगी बिजली का बिल देने में कोताही क्यों बरती जाती हैं यह समझ से परे हैं।
0”पंडालों में अस्थाई कनेक्शन के लिए कुछ समितियों द्वारा आवेदन किया गया है। शीघ्र ही अन्य पंडालों द्वारा आवेदन नहीं किए जाने पर नोटिस देते हुए कार्रवाई की जाएगी




