कोरबा

चैतुरगढ़ पहुंचा दंतैल-3 हाथी पहुंचे कुदमुरा, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा ,कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी चैतुरगढ़ पहाड़ी पर पहुंच गया है। कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या 14 हो गई है। 3 हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचे हैं। वन विभाग ने आसपास गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। पाली रेंज के रतखंडी, पहाड़गांव, जेमरा में लंबे समय बाद दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह जंगल के बीच खेत में हाथी के पद चिन्ह देखे। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने पुष्टि करने के बाद आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराई है। कटघोरा वन मंडल में 53 से अधिक हाथी घूम रहे हैं। इनमें से दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहा है। कुदमुरा रेंज में पहुंचे 3 हाथी दंतैल हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button