कोरबा
चलते ट्रेलर में लगी आग,चालक ने वाहन से छलांग लगा बचाई जान

कोरबा ,कोरबा-कटघोरा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमर कछार के पास अचानक चलती एक ट्रेलर में आग लग गई। जैसे ही आग लगने की जानकारी चालक को मिली उसने देर नही करते हुए तत्काल वाहन को रोक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और आग पर कब पानी का प्रयास किया। बताया जा रहा हैं की इस घटना में किसी की को चोट नहीं आई है।




