कोरबा

खेतों की हरियाली देखकर किसानों के चेहरे खिले


कोरबा, एक पखवाड़े बाद हुई रिमझिम बारिश से धान की फसल को नया जीवनदान मिला और पौधे लहलहा उठे हैं। खेतों की हरियाली देख किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब थरहा लगाने की तैयारी में भी जुट गए हैं। वहीं उमस भरी गर्मी से आमलोगों को राहत मिली है। रूक-रूक कर रिमझिम बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया है।
खेतों में धान के फसल की हरियाली देखते ही बन रही है। सूखा विधि से खेती करने वाले किसानों के धान के पौधे से हरियाली देखते ही बन रही है। वहीं देरी से शुरू करने वाले किसानों के खेतों में थरहा लगाने का काम में तेजी आई है। सबसे अधिक वर्षा करतला तहसील क्षेत्र में 29.8 मिलीमीटर, कटघोरा में 18.4 मिलीमीटर, दर्री में 15.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। बारिश और हल्की ठंडी हवा के बाद मौसम में नमी बनी हुई है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button