कोरबा

खदानों में फिर सक्रिय हुए डीजल चोर

शब्बीर कुसमुंडा तो श्यामलाल दीपका-गेवरा में करा रहा चोरी

कोरबा, इन दिनों डीजल चोरों का बोलबाला है लगातार डीजल चोर द्वारा डीजल की चोरी कर रहे हैं खास कर डीजल चोर खदान क्षेत्र में सक्रिय हैं डीजल चोर लगातार चुनौती पर चुनौती दे रहे हैं लेकिन इन डीजल चोरों को अब किसी का भय नहीं है हमें कौन रोक लेगा ऐसा कह कर डीजल की चोरी कर रहे हैं सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कुसमुंडा खदान में शब्बीर के द्वारा चोरी का काम कराया जा रहा है। इसी तरह दीपका व गेवरा खदान में श्यामलाल के संरक्षण में डीजल की चोरी की और कराई जा रही है। एसईसीएल की खदानों में चलने वाले भारी वाहन और डीजल चलित मशीनरी इनके निशाने पर है। पकड़ा गया वाहन शब्बीर गिरोह का होना बताया जा रहा है। वैसे कुसमुंडा खदान में चोरी का डीजल बड़े पैमाने पर भीतर ही ट्रांसपोर्ट के चिन्हित वाहनों में खाली किया जा रहा है। बड़ी मात्रा में डीजल खदान से बाहर लाने के दौरान कभी-कभार ही धर-पकड़ होती है। दीपका व गेवरा खदान में सफेदपोश श्यामलाल गिरोह संचालित करवा रहा है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button