कोरबा

कोरबा वनमंडल में 23 और कटघोरा वनमंडल में घूम रहे 48 हाथी,अलर्ट किया गया जारी

कोरबा ,कोरबा वन मंडल अंतर्गत 23 और कटघोरा वन मंडल अंतर्गत फिलहाल 48 हाथी घूम रहे हैं। हाथी अब एक स्थान पर रुकने के बजाय आगे बढ़ने लगे हैं। वन विभाग ने 30 ग्रामो में अलर्ट जारी किया है। अभी तक कोई नुकसान होने की सूचना नहीं आई है।
कटघोरा वन मंडल के ग्राम एतमानगर और पसान रेंज में 4 झुंड में हाथी घूम रहे हैं। बारिश का सीजन शुरू होने के बाद हाथी एक स्थान पर सप्ताह भर से अधिक समय रुक रहे हैं। कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया में 13 हाथियों का झुंड है। हाथी शाम को भोजन के तलाश में 10 किलोमीटर तक चक्कर लगाते हैं इसके बाद फिर उसी स्थान पर पहुंच जाते हैं। कोरबा रेंज के ग्राम केराकछार से हाथी आगे नहीं बढ़े। झुंड में बच्चे होने की वजह से गांव के आसपास नहीं जाते हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button