कोरबा

कोरबा के 158 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को मिला राज्यपाल पुरस्कार

0 राजभवन में आयोजित हुआ राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह

    कोरबा, 27 मई। सोमवार, 26 मई को रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। कोरबा जिले के 158 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को राज्यपाल पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

    राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छतीसगढ, राज्य मुख्यालय द्वारा किया गया था। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सत्र 2023- 24 एवं 2024- 25 में सफल होने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को राज्यपाल पुरस्कार का वितरण किया गया। कोरबा जिले से सत्र 2023- 24 में 76 तथा 2024- 25 में 82 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने राज्यपाल पुरस्कार की पात्रता प्राप्त की थी। राजभवन में आयोजित समारोह में कोरबा जिले से सफल होने वाले 158 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स का राज्यपाल पुरस्कार का प्रमाण पत्र स्काउट केशव प्रसाद यादव, गाइड खुशी कुर्रे, रोवर चेतन देवांगन, रेंजर सोमी रत्नाकर ने प्राप्त किया। जिला सचिव भरत सिंह वर्मा के नेतृत्व में कोरबा जिले के चयनित प्रतिभागी राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह में समारोह में स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल, राज्यपाल के सचिव डॉ सीआर प्रसन्ना, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मंचासीन रहे।


    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Articles

    Back to top button