कोरबा
करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
कोरबा ,कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गजरा बस्ती में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हीटर से करंट लगने के कारण एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम मीना बाई चौहान बताया जा रहा है, जो अपनी भतीजी के साथ निवास करती थी।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के शरीर पर जलन के कई निशान पाए गए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मृतका के घर पहुंची फिर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही कर लाश को पीएम के लिए रवाना गया।
30 जुलाई / मित्तल



