कोरबा
किशोरी की फंदे में लटकती मिली लाश
कोरबा , लालघाट क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। बताया जा रहा हैं की शादी, पार्टी में वेटर का काम करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी गुरुवार की सुबह वेतन लेने के नाम पर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी।
चिंतित पिता उसकी तलाश में उसकी दूसरी सहेली के घर पहुंचा, जहां वह मौजूद थी। पिता के काफी जिद करने के बाद वह घर लौटी। बहरहाल घटना की जानकारी बालको थाना पुलिस को दी गई है, जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




