कोरबा
कार ने स्कूटी वाहन सहित तीन वाहनों को मारी टक्कर-एक घायल
कोरबा जिले के कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर भवानी बाजार के सामने एक कार चालक ने दो कार और दो स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह पेड़ से जा टकराया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसके सूचना पुलिस को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया है। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया है जिसे अस्पताल रवाना किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार चालक के खिलाफ के केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।




