कोरबा

कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई (मिशन वात्सल्य) महिला बाल विकास परिसर में अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया ध्वजारोहण


कोरबा ,भारत देश के इस ऐतिहासिक 76 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला बाल विकास विभाग परिसर में राष्ट्रगान के साथ बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, परिसर में सह सम्मान के साथ उपस्थित जनों के द्वारा भारत माता की जयकारा के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी।

ध्वजारोहन कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में संदीप सिंह बिसेन परिवीक्षा अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड, रवि शंकर खूंटे , सीमा शाह सदस्यगण किशोर न्याय बोर्ड, गोकुल दास महंत, पवन शर्मा, चंद्रबाला शुक्ला सदस्यगण बालक कल्याण समिति, दया दास महंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सूरज प्रताप देवांगन, कृष्णा राज, अशोक राजवाड़े आउट रिच वर्कर, रवि पाण्डे कम्प्यूटर आपरेटर, रंजना तिवारी सहित जिला बाल संरक्षण इकाई महिला बाल विकास विभाग के कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button