कोरबा

कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से किया सौजन्य भेंट

कोरबा, जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कोरबा शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। जयसिंह अग्रवाल ने श्री यादव को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
विगत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कोरबा जिला के लिए शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी।
कोरबा शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव लम्बेे समय से यादव समाज के अध्यक्ष रहते हुए पूरी सक्रियता से समाज को एकजुटता के धागे में पिरोया है। नत्थूलाल ने कोरबा शहर स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए एक जिम्मेदार कार्यकर्ता की भांति पूरी निष्ठा से सेवा किया है और उनकी इन्ही सेवाभाव को देखते हुए प्रदेश संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको सौंपी है।
इस मौके पर दर्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, गोपाल यादव, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button