कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर दर्री क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की कांग्रेस सदस्यता
कोरबा , जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की कांग्रेस और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कार्यशैली और रीति-नीति से प्रभावित होकर दर्री क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चन्दरपुर विधायक रामकुमार यादव, महापौर राजकिशोर प्रसाद व कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह भी उपस्थित रहे। कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सभी लोगों का राजस्व मंत्री ने शाल और श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।
मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बंगले में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में भैय्यालाल यादव दर्री, गोपाल यादव दर्री, कपिलदेव यादव दर्री, फूलगेन्द्र यादव साडा कालोनी जमनीपाली, संतोष यादव साडा कालोनी जमनीपाली, पारस यादव, ओमप्रकाश यादव दर्री, प्रमोद यादव साडा कालोनी जमनीपाली, कमलेश यादव साडा कालोनी जमनीपाली, भैयालाल यादव साडा कालोनी जमनीपाली ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य ग्रहण कर पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया है।
कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से यह कहा कि कांग्रेस ही वास्तव में सभी वर्ग और समुदायों के लिए कम कर रही है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और राजस्व मंत्री द्वारा जिस तरह से काम किया जा रहा है, उससे वह बेहद प्रभावित हैं। कांग्रेस के नीतियों और राजस्व मंत्री की कार्यशाली से प्रभावित होकर ही सभी ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इसके पहले यह सभी किसी न किसी अन्य दल से जुड़कर कार्य करते रहे हैं। लेकिन अब इन सभी ने कांग्रेस के प्रति गहरी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी को अपना समर्थन दिया है।



