कोरबा

कांग्रेस की जनसभा में उमड़ रही है भीड़, पहले भी विकास हुआ और आने वाले दिनों में भी शहर का होगा विकास

कोरबा, कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल की आम जनता के बीच गहरी पैट बन चुकी हैं। इसका उदाहरण जन संपर्क के दौरान उमड़ रहे जन सैलाब को देखने से ही महसूस हो रहा हैं। हर वार्ड में लोग उनके आने की खबर मिलते ही खूद-ब-खूद घरों से निकलकर उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। और जनसभा में भीड़ अपने आप पहुंच रही हैं। लोग उनके आने के इंतजार में बैठे दिखाई देते हैं। महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती हैं। महिलाएं लगातार उन्हें अपना समर्थन प्रदान कर रही हैं। पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार जन संपर्क में डटी हुई हैं। इसका भी प्रभाव काफी पड़ रहा हैं। खास कर वार्डों में कराये गए विकास कार्यों का लाभ भी श्री अग्रवाल को मिल रहा हैं। सुख-दुःख में लोंगो के साथ हमराह बनना भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रहा हैं। मंत्री रहने के बावजूद आम जनता से दूरी नहीं थी बल्कि सहज ही उपलब्ध रहे हैं। जो उन्हें जनमानस के करीब ला चुका हैं।
श्री अग्रवाल वार्ड क्र 5,6,58 और 59 में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया हैं। संबोधन के दौरान राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरबा का महानगर के तर्ज पर विकास किया जा रहा हैं। जिस प्रकार कोरबा का नाम आज काला हीरा, ऊर्जाधानी और औद्योगिक नगरी के रूप में होता हैं। उसी तरह एक विकसित शहर के रूप में भी कोरबा की पहचान बन रही हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से प्रदूषित शहर के रूप में पहचाना जाता था। अब उसमें भी सुधार हो रहा हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर हरीतिमा विकसित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि शहर में मध्य में अशोक वाटिका को विकसित कर ऐसा उद्यान बनाया गया जहां लोगों को शुद्ध हवा के साथ ही योगा और जिम की सुविधा भी प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों में उद्यान और ओपन जिम लगाये गए हैं। जिसका लाभ हर नागरिक को मिल रहा हैं। शहर के विभिन्न मार्गों में लगने वाले जाम की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भारी वाहनों की संख्या बढ़ने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही हैं। इस पर कार्य किया जा रहा हैं। पिछले सप्ताह ही एसईसीएल प्रबंधन को पत्राचार कर इस समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने समुचित व सार्थक कदम उठाने को कहा गया है  ।  राज्य शासन द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया गया हैं। इस योजना का लाभ कोरबा जिला को भी मिला हैं। कोरबा में मेड़िकल कॉलेज की स्थापना, हमर क्लीनिक और मोबाइल चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया जा रहा हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से अंग्रेजी में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तक प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह बालिकाओं के लिए नर्सरी से लेकर 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ गणवेश, पुस्तक, कॉपी शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं। छात्रवृत्ति में इजाफा किया गया हैं। और सीधे उनके खातों में राशि दी जा रही हैं। गरीबों को भूमि का पट्टा कानून बनाकर दिया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही हैं। कोरबा में 1320 मेगावाट का विद्युत  सयंत्र स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगारोें को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ में लगने वाले सारे उद्योंगो में स्थानीय लोंगो को रोजगार देने का अनिवार्य रूप से प्रावधान किया गया हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button