कोरबा

कनकी कनकेश्वर धाम में दिन शनिवार को मड़ाई मेला और डांस प्रतियोगिता कल


कोरबा,कनकेश्वरधाम कनकी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में मड़ाई मेला, राउत नाचा एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन कल किया जावेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया उपस्थित रहेंगे। वहीं ग्राम पंचायत कनकी के सरपंच बिहारीलाल मंझवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10001/- व शील्ड रखा गया है। वहीं द्वितीय पुरस्कार 7001/- व शील्ड, तृतीय पुरस्कार 5001/- व शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार 2001/-, पंचम पुरस्कार 1001/- एवं सांत्वना पुरस्कार 500/- रखा गया है।

डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए समिति द्वारा एन्ट्री फीस निर्धारित किया गया है जिसमें एकल के लिए 100/-, युगल 150/- एवं ग्रुप 250/- लिए जायेंगे। युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति ने डांस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी डांसर भाई एवं बहनों को आमंत्रित किया है। वहीं मड़ाई मेला में झूला, सर्कस एवं दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। गांव के यादव बंधुओं द्वारा राउत नाचा की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। बाजे-गाजे के साथ उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button