कोरबा

एसईसीएल प्रबंधन के 11 घंटे की लगातार मैराथन मान-मनोव्वल के पश्चात आंदोलनरत भू-विस्थापितो ने मुख्य द्वार पर जड़ा ताला खोलकर आहूत बैठक में सम्मिलित होने दी सहमति


कोरबा , सार्वजनिक क्षेत्र के बृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय में पदस्थ कतिपय मगरूर अधीकारियों की और से कोरबा भेजे गए एक दल के लगातार 11 घंटो के अनुनय-विनय निवेदन के पश्चात कोरबा-पश्चिम क्षेत्र स्थित कुसमुंडा, गेवरा, दीपका आदि परियोजनाओ की स्थापना हेतु भू-अर्जन से प्रभावित आंदोलनरत माटीपुत्रो के आंदोलन की समाप्ति हेतु मुख्यालय बिलासपुर में उच्च स्तरीय विशेष बैठक में सम्मिलित होने की सहमति के पश्चात जानकारी मिली हैं कि यह तय हुआ हैं आगामी 29 जुलाई को यह बैठक प्रबंधन शीर्ष अधीकारियों की उपस्तिथि में संपन्न होगी। इस सहमति के बाद कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़ा गया ताला फिलहाल खुल गया हैं। ताला खुलने के बाद एसईसीएल कोरबा क्षेत्र और बिलासपुर मुख्यालय में पदस्थ संबंधित अधीकारियों ने राहत महसूस की हैं। यहाँ यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं की इस हेतु बंद पड़े मुख्य द्वार पर 11 घंटे की लगातार मैराथन मान-मनोव्वल चली।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button