कोरबा

एकता दिवस पर विभिन्न थाना चौकी पर हुए आयोजन

0 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई, ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह

कोरबा,भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सर्वमंगला चौकी, यातायात थाना और सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एकता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात दौड़ का शुभारंभ किया गया।

इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व मार्गदर्शन में  विभिन्न थाना चौकिया में राष्ट्रीय एकता एवं संदेश दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं PWD स्कूल के बच्चे एवं यातायात थाना स्टाफ के द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम, पौधारोपण, स्कूली बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। ASI मनोज राठौर ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को थाना यातायात की तरफ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

सर्वमंगला चौकी में सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल पडनिया में कुर्सी दौड़ ,चित्रकला, रंगोली, निबंध एवं वृक्षारोपण कराया गया प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया एवं मिडिल स्कूल के बच्चों को भोजन कराया गया
रन फॉर यूनिटी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालक एवं बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button