कोरबा

इस बार नवरात्रि पर सिंचाई कॉलोनी दर्री में शिव महापुराण कथा व दुर्गा पूजन, पंडित नरेश शर्मा होंगे कथावाचक

कोरबा,श्याम नगर सिंचाई कॉलोनी दर्री के शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति नवरात्रि पर्व पर हर साल धार्मिक आयोजन सुमेंधा जमनीवाली वाले आचार्य पंडित नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में कथा व पूजा संपन्न कराते हैं। इस बार 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व पर सिंचाई कॉलोनी, श्याम नगर दर्री स्थित थाना के सामने सामुदायिक भवन में श्री शिव महापुराण कथा व दुर्गा पूजन होगी। रोजाना की कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। कथावाचक पं. शर्मा 3 अक्टूबर गुरुवार से शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। पहले दिन दोपहर 12 बजे आयोजन समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 4 अक्टूबर को भगवान शिव का देव आख्यान, ब्रम्ह, विष्णु का भगवान शिव को विवाह के अनुरोध की कथा सुनाएंगे। 5 अक्टूबर को कामदेव व रति की कथा, शिव-पार्वती विवाह की तैयारी, तारकासुर वध की कथा का श्रवण कराएंगे। अंतिम दिन 13 अक्टूबर को हवन पूजन, सहस्त्रधारा, कन्या पूजन, ब्राम्हण भोज, पूर्णाहूति के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा। नवरात्रि पर्व की प्रतिपदा तिथि से कथास्थल पर अखंड मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button