कोरबा

आई फ्लू से बचाव को लेकर इतवारी बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष अनीस मेमन ने निशुल्क आई ड्रॉप का किया वितरण

शिविर के माध्यम से आई ड्रॉप का वितरण करते हुए व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनीश मेमन एवं अन्य संघ के पदाधिकारी


कोरबा , इन दिनों पूरे देश में आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है लोगों में आंखों को लेकर कई तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं आंखों के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को सतर्क कर चुका है जिसे देखते हुए जन जागरूकता के तहत एक शिविर का आयोजन पुराना बस स्टैंड कोरबा में किया गया।   
        जहां इतवारी बाजार संघ अध्यक्ष अनीस मेमन ने जरूरतमंदों को आई ड्रॉप का निशुल्क वितरण किया। समाजसेवी अनीस मेमन ने बताया कि आंखें खुदा की दी हुई सबसे बड़ी नेमत है इसे लेकर जरा भी आसावधानी नहीं बरतनी चाहिए। संक्रमण के दौरान ज्यादा देर तक लैपटॉप, मोबाइल, टीवी नहीं देखना चाहिए। इस शिविर में लगभग एक हजार आई ड्रॉप का वितरण किया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button