कोरबा
अवैध खनिज परिवहन करने के आरोप में 6 हाइवा व 1 ट्रैक्टर जप्त
कोरबा ,कोरबा जिला कलेक्टर के आदेशानुसार जिला खनिज अधिकारी के द्वारा अवैध खनिज परिवहन में कार्यवाही करते हुए कुल 07 वाहन जिसमे रेत से भरे 01 ट्रेक्टर व गिट्टी के 06 हाईवा को अवैध खनिज परिवहन करने के आरोप में खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है, जिन पर क्रमशः ग्राम हरदीबाजार, जांजगीर, रलिया क्षेत्र से भरकर अवैध परिवहन करने का आरोप हैं।
उक्त 06 हाईवा को उरगा थाना, व ट्रेक्टर को हरदीबाजार थाना के अभिरक्षा में रखा गया है जिसमे एमएमडीआर एक्ट 1957 के धारा 21 के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।




