अवैध कटाई का मामला आया सामने, देखिए वीडियो




0 सभापति ने आवश्यक कार्यवाही हेतु दिए निर्देश

कोरबा ,जानकारी के अनुसार वन विभाग के मैदानी अमले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं कि कोरबा जिलान्तर्गत करतला वन विभाग के मैदानी अमला की निष्क्रियता और उदासीनता के कारण जंगलों के भीतर पेड़ अवैध कटाई का शिकार हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर वृक्षों को काटकर उनके टुकड़े-टुकड़े कर एक तरह से चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा हैं। साथ ही कहा जा रहा हैं की उसके बाद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।
आरोप लगाते हुए आगे बताया जा रहा हैं की करतला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीपानी, साजापानी के जंगल में भी अवैध कटाई का मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर हरे भरे वृक्षों को काट दिया गया है जिसके ठूंठ और कटे हुए अवशेष सहज ही देखे जा सकते हैं। वृक्षों को काटने के बाद यहीं पर छोड़ दिया गया है जिसकी जप्ती विभाग को बनानी चाहिए, लेकिन इसमें भी कोताही बरती जाती है।
जानकारी के अनुसार सावित्री अजय कंवर सभापति जिला पंचायत कोरबा ने अवैध पेड़ कटाई के इस मामले के संज्ञान में आने के बाद वनपरिक्षेत्र अधिकारी करतला को आवश्यक विधि-सम्मत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।




