अमन उत्सव मेला: भूत बंगला आकाश झूला, ब्रेक डांस, झूला 3-1 झूला बना मनोरंजन और आकर्षक का केंद्र, लोग उठा रहे हैं लुप्त, देखिए वीडियो




कोरबा,महाराणा प्रताप चौक बुधवारी बाजार में अमन उत्सव मेला शहर व जिलेवासियों के लिए रोमांच और मनोरंजन के साथ आकर्षण का केंद्र बन गया है। मनोरंजन के आधुनिक शानदार झूलों के साथ साथ मेले में गुणवत्तापूर्ण हर रेंज में उपलब्ध सामग्रियां जिलेवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
मेला में बच्चों व परिजनों के साथ पहुंच रहे लोगों को भूत बंगला, आकाश झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन, मिकी माउस, टावर झूला वाटर बोट ,स्कॉर्पियो झूला, टोरा टोरा झूला का रोमांच,खेलों का मनोरंजन,स्वादिष्ट व्यंजन लुभा रहे हैं। आकाश झूला कई झूले बच्चों से लेकर बूढ़े तक को आकर्षित कर रहे हैं। खरीदारी के लिए हर वेरायटी उपलब्ध है जहां न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष और बच्चे भी मनपसन्द के सामान खरीद रहे हैं।
आयोजक अमन उर्फ नियाज़ मंसूरी ने बताया कि कोरबा शहर में प्रथम वर्ष भी अमन उत्सव मेला भव्य तरीके से लगाया गया है। ठंड के मौसम में पहली बार कोरबा शहर में मेला लगाया गया है मौसम से संबंधित समस्याओं के बाद भी बेहतर व्यवस्था यहां आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। मेला का मुख्य आकर्षण भूत बंगला, ब्रेक डांस झूला, मिकी माउस, , आकाश झूला,ड्रैगन ट्रेन, छोटा-बड़ा झूला है। खरीदारी के लिए कालीन, महिलाओं के लिए जूता चप्पल, फेमस अचार, ज्वेलरी व वुडन फर्नीचर के आलावा कई आइटम के साथ स्टॉल लगा है। मेला शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक अयोजित हो रहा है और हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजक है। आयोजक अमन उर्फ नियाज़ मंसूरी ने शहर व जिलावासियों से सपरिवार, अपने मित्रों, नाते-रिश्तेदारों के साथ आकर अमन उत्सव मेला का लुत्फ उठाने की गुजारिश की है।





