Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सहज सरल ज्योत्सना महंत व फायर ब्रांड दुर्ग की नेत्री सरोज पाण्डेय के बीच मुकाबला
    कोरबा

    सहज सरल ज्योत्सना महंत व फायर ब्रांड दुर्ग की नेत्री सरोज पाण्डेय के बीच मुकाबला

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 16, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने दुर्ग की फायर ब्रांड भजपा नेत्री जिन्होंने दुर्ग लोकसभा में चुनाव में हार के बाद राज्यसभा सांसद बनी अब उन्हें भाजपा ने कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है उनके मुकाबले में कांग्रेस ने 36 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। उनके मुकाबले में कोरबा से वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। उन्हें टिकट दे दी गई है। ज्योत्सना महंत को पुन: प्रत्याशी बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। ज्योत्सना महंत ने पार्टी आला कमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के सहयोग से खरा उतरेंगी।
    इससे पहले सांसद ने कोरिया जिले में जीवनदायिनी हसदेव के उद्गम स्थल मेण्ड्रा में आज महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कोरबा लोकसभा सहित प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात भी किया व भोग-भंडारा में शामिल हुईं। कोरबा जिले के पाली में आयोजित हो रहे पाली महोत्सव में भी वे शामिल हुईं। सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत का जन्म 18 नवंबर 1953 को हुआ जिनका परिवार फ्रीडम फाइटर है वे एमएससी (प्राणी शास्त्र) की शिक्षा प्राप्त हैं। उनकी समाजसेवा और जनचेतना के कार्यों में प्रारंभ से रुचि रही है। विगत 25 वर्षों से वे जन सेवा के कार्य में लगी हैं तथा राजनीति को जन सेवा का माध्यम बनाया है। वे अपने ससुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्रदृष्टा स्व. बिसाहू दास महंत एवं पति छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को अपना राजनैतिक आदर्श व प्रेरणास्त्रोत मानती हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों से उनका सतत जीवंत संपर्क रहा है। लोकसभा क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में शामिल होने के साथ-साथ यहां के विकास और उत्थान के लिए कोरबा लोकसभा की आवाज दिल्ली में बुलंद करती रही हैं। कोरबा लोकसभा में मेडिकल कॉलेज, श्रमिकों के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल की स्थापना कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भू-विस्थापितों की मांगों और मुद्दों से लेकर रेल सुविधाओं के लिए भी वे संसद में मुखर रही हैं तथा केंद्रीय नेताओं से लगातार पत्र व्यवहार व प्रत्यक्ष संपर्क करती रहीं। वे अपने सहज व सरल स्वभाव के कारण क्षेत्रवासियों में काफी लोकप्रिय हैं। पार्टी ने संगठन के प्रति उनकी अगाध आस्था को पुन: स्थान दिया है। वे पुन: पूरी ऊर्जा के साथ अपने समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव के मैदान में उतरी हैं। बता दे दुर्ग की फायर ब्रांड नेत्री सरोज पांडेय व सहज सरल ज्योत्सना महंत के मध्य कोरबा लोकसभा का मुकाबला होना है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    By Ramesh VermaApril 10, 20260

    कोरबा,जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर…

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026

    आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप , दोस्त की बीवी पर थी गंदी नजर ….

    April 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,710)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.