कोरबा

विधानसभा निर्वाचन कार्य के निर्विघ्न पूर्ण होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जताया आभार


कोरबा , कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्विघ्न पूर्ण होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके साथ ही विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विघ्न पूर्ण कराने में मतदान दल के सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस सुरक्षा बलों के सदस्यों, एनएसएस, स्काउट गाईड, स्वीप की गतिविधियों से जुड़े स्वयं सेवकों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी उन्होंने आभार ज्ञापित किया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button