Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»लालपुर में हाथियों ने मचाया आतंक फसलों को किया क्षतिग्रस्त
    कोरबा

    लालपुर में हाथियों ने मचाया आतंक फसलों को किया क्षतिग्रस्त

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 3, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा, वनमंडल कटघोरा में एतमानगर व केंदई रेंज में 26-26 की संख्या में घूम रहे हाथियों के दल ने केंदई रेंज के ग्राम लालपुर में 8 ग्रामीणों के धान की फसल को रौंद दिया, वहीं एक ग्रामीण के आंगन के अहाते को ढहाकर घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन ऐन वक्त पर वन विभाग को पता चल जाने पर अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथियों को खदेडने की कार्यवाही की। जिस पर हाथियों ने जंगल का रूख कर लिया।
    ग्राम लालपुर क्षेत्र में हाथियों द्वारा लगातार तीन दिनों से उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उत्पात के दौरान हाथियों द्वारा खेतों में लगे धान की फसल को रौंदा जा रहा है। उधर एतमानगर रेंज के बंजारी में 15 तथा 11 हाथी पचरा में सक्रिय हैं। हाथियों के इन दोनों झुंडों ने भी खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाया है जिससे बंजारी में चार ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं पचरा में दो ग्रामीणों की फसल तहस-नहस हो गई है। उन्हें भी काफी आर्थिक क्षति पहुंची है।
    पीडित ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अधिकारियों द्वारा पीडित ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। वन विभाग द्वारा हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में लगातार मुनादी कराई जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों को बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए उन्हें सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

      September 21, 2026

      नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

      September 20, 2026

      बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

      September 17, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

      By Ramesh VermaSeptember 21, 20260

      कोरबा,उम्मीद कितनी भी छोटी क्यों न हो, अगर उसे संभालने वाले हाथ मजबूत हों तो…

      नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

      September 20, 2026

      कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

      September 19, 2026

      बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

      September 17, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (55)
      • कोरबा (2,930)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      September 2026
      M T W T F S S
       123456
      78910111213
      14151617181920
      21222324252627
      282930  
      « Aug    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.