Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मासूम की हुई पहचान,हादसे में उसके पिता-माता और नानी की हुई मृत्यु
    कोरबा

    मासूम की हुई पहचान,हादसे में उसके पिता-माता और नानी की हुई मृत्यु

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 5, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर में लाल खदान के पास ग्राम गतौरा में हुए गेवरा रोड मेमू लोकल व मालगाड़ी के मध्य हुए ट्रेन हादसे में अकेले मिले घायल मासूम की पहचान हो गई है। इस हादसे में बालक के साथ बड़ा दु:खद पहलू यह रहा कि मासूम बच्चा अपने माता-पिता और नानी के साथ यात्रा कर रहा था, जिसमें उसके माता-पिता और नानी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं।
    बिलासपुर रेलवे अस्पताल में मौजूद बालक के परिजन के हवाले से बताया गया कि यह बालक अपने माता-पिता और नानी के साथ नैला स्टेशन से उक्त गेवरा रोड मेमू लोकल में सवार हुआ था और सभी बिलासपुर जा रहे थे। ट्रेन में मासूम के साथ मां शीला यादव, पिता अर्जुन यादव और नानी मानवती यादव भी सवार थे। हादसे में शीला यादव, अर्जुन यादव और मानवती यादव की मृत्यु हो गई। रेलवे अस्पताल बिलासपुर में मां शीला यादव की मृतदेह रखी गई है। वहीं सिम्स में अर्जुन और मानवती यादव की मृतदेह रखी गई है। जो पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द की जाएगी। बालक का नाम ऋषि यादव बताया जा रहा है और रेलवे अस्पताल से उसे रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के द्वारा मासूम का उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    0 घायलों में इनके नाम भी सामने आए
    बिलासपुर ट्रेन हादसे में बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल में 14 लोगों का इलाज जारी है। सिम्स हॉस्पिटल में 5 लोगों का इलाज जारी है। इनमें मथुरा भास्कर परसदा, बिलासपुर, चौरा भास्कर परसदा, बिलासपुर, शत्रुघन परसदा, बिलासपुर, गीता देव नाथ हेमु नगर, बिलासपुर और मिहबीश नैला-जांजगीर के नाम शामिल हैं। दो लोगों का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में किया जा रहा है जिसमें रश्मि और संतोष हंसराज शामिल हैं। सेंट्रल हॉस्पिटल में कविता यादव झंडा चौक, रायपुर, अंजला साहू कापन, श्याम देवी गौतम कापन, प्रीतम कुमार जयराम नगर, शैलेश चंद्रा सिरगिट्टी, बिलासपुर और एक अज्ञात बालक का नाम शामिल है।
    सीपीआरओ विपुल कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बोगी में 2 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा हैं।
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जानकारी ली है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
    जानकारी के अनुसार कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप्प कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

      September 22, 2026

      Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

      September 21, 2026

      नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

      September 20, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

      By Ramesh VermaSeptember 22, 20260

      कोरबा, भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप…

      Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

      September 21, 2026

      नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

      September 20, 2026

      कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

      September 19, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (55)
      • कोरबा (2,931)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      September 2026
      M T W T F S S
       123456
      78910111213
      14151617181920
      21222324252627
      282930  
      « Aug    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.